हॉकी में विजय: पुनरुद्धार कर्ता नवीन पटनायकजी का अभिनंदन

-प्रकाश कुमार सक्सेना

आज भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल के लिये हुए मैच में स्पेन को 2-1 से हराया। पिछले टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत ने 52 वर्ष बाद ओलंपिक में लगातार दो मेडल जीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में हॉकी के इस पुनरुद्धार के वास्तविक नायक कौन हैं?

भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान और बी.जे.डी. राज्यसभा सांसद दिलीप तिर्की ने उड़ीसा के तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनयाक को भारतीय हॉकी टीमों (महिला और पुरुष) के स्पॉन्सरशिप करने का सुझाव दिया था। छः साल पहले जब हॉकी इंडिया फेडरेशन ने केंद्र सरकार से स्पॉन्सरशिप मांगी थी तो अफसरों ने तवज्जों नहीं दी थी।
भारत द्वारा ओलंपिक्स में कांस्य पदक हासिल करने के बाद ओडिशा राज्य के तत्कालीन खेल सचिव विनील कृष्ण ने कहा था कि ओडिशा सरकार हॉकी इंडिया फेडरेशन के साथ पाटर्नरशिप जारी रखेगी। साथ ही भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को उच्च स्तर की सुविधा प्रदान करेगी। सचिव ने आगे कहा था कि भारतवासियों का हॉकी से एक अटूट लगाव है। हमारा मकसद भारतीय राष्ट्रीय हॉकी खेल की अस्मिता को वापस लाना है।

100 करोड़ में हुई थी हॉकी इंडिया-ओडिशा की स्पॉन्सरशिप डील
साल 2000 से इस वर्ष तक ओडिशा सरकार की कमान संभाल चुके बीजू जनता दल (बीजद) के मुखिया व राज्य के अब पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम को स्पॉन्सर करने का फैसला किया था। नवीन पटनायक की सरकार ने सहारा कंपनी के बाद सन 2018 में हॉकी इंडिया फेडरेशन के साथ हाथ मिलकार 100 करोड़ रुपये स्पॉन्सर करने की डील साईन की थी। इस दौरान नवीन सरकार ने हॉकी इंडिया फेडरेशन से आगामी 5 सालों तक भारतीय हॉकी पुरुष व महिला खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करने की बात भी की थी। नवीन पटनायक ने कहा था कि हॉकी की छड़ी को पकड़ कर प्रदेश के आदिवासी इलाकों में बच्चे चलना सीखते हैं। आज वे उड़ीसा के मुख्यमंत्री नहीं हैं लेकिन उनके इस योगदान ने भारतीय हॉकी को पुनः जीवन प्रदान किया है। आभार नवीन पटनायक जी।


Post a Comment

Previous Post Next Post